सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10th board ,विधुत चुम्बक, विधुत चुम्बकीय प्रेरण,

प्रश्न 1 - यदि स्वतन्त्रतापूर्वक लटकी परिनालिका में विद्युत धारा की दिशा बदल दी जाए तो क्या होता है ? - 
उत्तर — विद्युत धारा की दिशा बदल देने पर परिनालिका 180° से घूम जाएगी । 
प्रश्न 2 - धारावाही चालक पर आरोपित बल की दिशा किस नियम से ज्ञात की जाती है ? 
उत्तर - फ्लेमिंग के वामहस्त (बाँये हाथ) नियम से
याद रखने की ट्रिक --
बाँये हाथ----ल की दिशा



प्रश्न 3- धारावाही चालक की लम्बाई बढ़ाने पर चालक पर लगने वाले बल पर क्या प्रभाव पड़ता है ? 
 उत्तर – चालक पर - बल बढ़ जाएगा । 
प्रश्न 4- चुम्बकीय क्षेत्र में रखे चालक पर लगने वाले बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा जब चालक में बहने वाली धारा को बढ़ा दिया जाये ? . 
उत्तर – चालक पर बल बढ़ जाएगा । 
प्रश्न 5- चुम्बकीय फ्लक्स का मात्रक का नाम लिखिये।
उत्तर- वेबर



प्रश्न 5- नर्म लोहे के क्रोड एवं कुण्डली को मिलाकर क्या कहते हैं ? 

उत्तर - आमेचर । 
प्रश्न 6- गैल्वेनोमीटर किसे कहते हैं ? 
उत्तर - गैल्वेनोमीटर एक ऐसा उपकरण है जो किसी - परिपथ में विद्युत धारा की उपस्थिति संसूचित करता है ।
 प्रश्न 7– प्रत्यावर्ती धारा किसे कहते हैं ? 
उत्तर - ऐसी विद्युत धारा जो समान - समान अंतरालों के पश्चात अपनी दिशा में परिवर्तन कर लेती है उसे प्रत्यावर्ती धारा कहते हैं । 
प्रश्न 8- हमारे देश में धनात्मक और ऋणात्मक तारों के बीच कितना विभव होता है ? 
उत्तर - 220V . 


प्रश्न 9- विद्युत मोटर व विद्युत जनित्र में क्याअन्तर है ? 

उत्तर - विद्यत मोटर में विद्युत ऊर्जा को यान्त्रिक ऊर्जा में तथा विद्युत जनित्र में यान्त्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदला जाता है । 

प्रश्न 10- जनित्र किसे कहते हैं ? 

उत्तर - जनित्र वह युक्ति है जो यान्त्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित कर देता है । . 
प्रश्न 11- किन्हीं चार उन यन्त्रों के नाम लिखो जिनमें विद्युत चुम्बक प्रयोग होता है
उत्तर- विधुत मोटर,स्पीकर,टेलीग्राफ, रेडियो
प्रश्न 12 - चुम्बकीय क्षेत्र कैसी राशि है ?  
उत्तर – चुम्बकीय क्षेत्र में परिमाण व दिशा दोनों होते ।इसलिये यह सदिश राशि है।
प्रश्न 13 - चुम्बकीय क्षेत्र की आपेक्षिक प्रबलता अधिकतम कहाँ होती है ? 
उत्तर – चुम्बक के ध्रुव पर होती है।
 प्रश्न 14 - मुक्त अवस्था में लटकाने पर चुम्बक किस दिशा में ठहरता है ? 
उत्तर - उत्तर - दक्षिण दिशा में 
प्रश्न 15— विद्युत प्रभाव से बने चुम्बक को क्या कहते हैं ? 
उत्तर - विद्युत चुम्बक कहते है।
प्रश्न 16 - किसी चालक तार में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर क्या होता है ? 
उत्तर - तार के चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है ।
 प्रश्न 17– चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा किस ओर होती 
उत्तर – चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा क्षेत्र के किसी बिन्दु पर रखी कम्पास सुई के दक्षिणी ध्रुव की ओर खींची गई रेखा की दिशा में होती है । 
प्रश्न 18 - किसी परिनालिका के बीच सभी बिन्दुओं पर चुम्बकीय क्षेत्र कैसा होता है ? 
उत्तर – सभी बिन्दुओं पर चुम्बकीय क्षेत्र एक समान होता है । 
प्रश्न 19 – परिनालिका में विद्युत धारा प्रवाह बंद करने पर क्या होता है ? 
उत्तर – चुम्बकीय प्रभाव समाप्त हो जाता है । 
प्रश्न 20 - परिनालिका में धारा की दिशा बदलने पर क्या प्रभाव पड़ता है ? 
उत्तर - ध्रुवों की स्थिति परस्पर बदल जाती है ।

 प्रश्न 21 - किस प्रकार के क्रोड से अधिक शक्तिशाली चुम्बक बनता है ? 

उत्तर - नर्म लोहे के क्रोड से
प्रश्न 22 -चालक में प्रेरित धारा व चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा किस नियम से ज्ञात की जाती है?
उत्तर- फ्लेमिंग के दक्षिण हस्त (दांये हाथ) नियम से

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रश्न उत्तर टेस्ट

प्रश्न-उत्तर ऐप 🧠 प्रश्न-उत्तर ऐप EN 📝 क्विज़ 🤖 AI से पूछें 🤖 कोई भी सवाल पूछें — परीक्षा कॉपी जैसा जवाब भेजें

मेरुरज्जु (Spinal Cord)

मेरुरज्जु (Spinal Cord) मेडुला आब्लोगेटा का पिछला भाग मेरुरज्जु कहलाता है  मेरूरज्जु के चारो और भी मस्तिष्क के समान तीन स्तरों (ड्यूरामेटर, एरेकनायड,और पायमेटर) का आवरण पाया जाता है। मेरुरज्जु बेलनाकार, खोखली होती है। मेरुरज्जु के मध्य मै एक सकरी नाल पायी जाती है जिसे केंद्रीय नाल कहते है इस नाल में द्रव भरा होता है जिसे सेरिब्रोस्पाइनल द्रव कहते है। मेरुरज्जु के अंदर वाला भाग धूसर पदार्थ का तथा बाहरी स्तर को श्वेत पदार्थ का बना होता है। मेरुरज्जु के कार्य-- यह प्रतिवर्ती क्रियाओ का नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य करती है। यह मस्तिष्क से आने जाने वाले उद्दीपनों का संवहन करता है।