ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ हड़प्पा सभ्यता — बोर्ड परीक्षा प्रश्नोत्तर (50 प्रश्न) कक्षा 12 — भारतीय इतिहास के कुछ विषय | विषय एक 1. हड़प्पा सभ्यता को किस अन्य नाम से जाना जाता है? उत्तर: हड़प्पा सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। 'हड़प्पा' शब्द उस स्थान से लिया गया है जहाँ इस सभ्यता की पहचान सबसे पहले हुई थी। 2. हड़प्पा सभ्यता का काल कब से कब तक माना जाता है? उत्तर: हड़प्पा सभ्यता का कुल समय काल 6000 ईसा पूर्व से 1300 ईसा पूर्व तक है। इसके तीन मुख्य चरण हैं: (i) प्रारंभिक हड़प्पा (6000-2600 ई.पू.), (ii) परिपक्व हड़प्पा (2600-1900 ई.पू.) - जो सबसे समृद्ध चरण है, (iii) उत्तर हड़प्पा (1900-1300 ई.पू.)। 3. हड़प्पाई मुहर किस पत्थर से बनाई जाती थी और उस पर क्या उत्कीर्ण होता था? उत्तर: हड़प्पाई मुहरें सेलखड़ी (steatite) नामक पत्थर से बनाई जाती थीं। इन पर सामान्य रूप से जानवरों के चित्र तथा एक अज्ञात लिपि के चिह्न उत्कीर्ण होते थे जिन्हें अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है। 4. हड़प्पा सभ्यता के पाँच प्रमुख शहरों के नाम लिखिए। उत्तर: हड़प्पा सभ्यता के पाँच प्रमुख शहर हैं: (1)...