मानव रोग (Human Diseases) अच्छे स्वास्थ्य में बाधा उत्पन्न होना ही रोग कहलाता है। रोग दो प्रकार के होते है---- (1) जन्मजात रोग - वे रोग जो जन्म के समय से ही शरीर के साथ होते है - ओठ का कटना,पाँव का टेड़ा होना आदि (2) उपार्जित रोग -वे रोग जो जन्म के बाद जीवन मे किसी कारण से उत्पन्न होते है । यह भी दो प्रकार के होते है 1. संक्रामक- एक बीमार व्यक्ति से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति को संपर्क में आने से फेल जाते है।यह हानिकारक सूक्ष्म जीवों (जीवाणु,वाइरस, प्रोटोजोआ व कवक) के कारण होते है ।इन सूक्ष्म जीवों का संचरण जल ,हवा ,भोजन रोगवाहक कीट(मच्छर,मक्खी,) या शारीरिक सम्पर्क द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में होता है। जैसे- जुकाम,हैजा,प्लेग,पोलियो एड्स, आदि। 2.असंक्रामक-वे रोग जो बीमार व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में नही फैलते है। जैसे-केंसर, मधुमेह, ह्रदय रोग, आदि।