सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मानव नेत्र की संरचना

हरितलवक की संरचना का संक्षेप में वर्णन कीजिए

वह कोशिकांग जहाँ प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया सम्पन्न होती है, हरितलवक (chloroplast) कहलाता है। पेड़-पौधों के सभी हरे भागों तथा पत्तियों में हरितलवक पाया जाता है। उच्चश्रेणी के पादपों में हरितलवक पर्णमध्योतक कोशिकाओं (Mesophyle cells) में उपस्थित रहता है। पत्ती की एक कोशिका में 20-40 हरितलवक पाये जाते हैं। प्रत्येक हरितलवक लाइपोप्रोटीन की दो एकक झिल्लियों (unit memberanes) द्वारा घिरा रहता है। इन दोनों झिल्लियों के मध्य परिकला अवकाश पाया जाता है। बाह्यकला प्रोटॉनों के प्रति पारगम्यता तथा आन्तरिक कला प्रोटॉनों के प्रति अपारगम्य होती है। हरितलवक के दो आन्तरिक भाग होते हैं, जिन्हें ग्रेना (Grana) एवं स्ट्रोमा (Stroma) कहा जाता है। स्ट्रोमा या पीठिका हरितलवक का मैट्रिक्स भाग होता है, जिसमें प्रोटीनयुक्त विषमांगी तरल पदार्थ विद्यमान रहते हैं। इसमें 70S राइबोसोम, द्विकुण्डलित DNA, आस्पियोफिलिक बूंदें घुलित लवण एवं एन्जाइम पाये जाते हैं।

क्रिया व अभिक्रिया में अंतर?

क्रिया - जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे  क्रिया  कहते है। जैसे- पढ़ना, खाना, पीना, जाना इत्यादि। ' क्रिया ' का अर्थ होता है- करना।  अभिक्रिया - क्रिया करने के तरीके या प्रक्रिया को अभिक्रिया कहते है। अथार्त काम (क्रिया) को करने का तरीका अभिक्रिया है।

1K व 1M तथा 1B का मतलब क्या है।

यूट्यूब ,फेसबुक, ट्यूटर आदि सोशल मीडिया साइट पर देखने वाले (Views) की संख्या को देखा जाता है K,M व B में दिखाई देती है। 1K का अर्थ है 1000(हजार) 1M का अर्थ है 1000000(दस लाख) 1B का अर्थ है 1000000000(सौ करोड़ या एक अरब)    जैसे लिखा है 4k तो अर्थ है 4000,                       4.5k अर्थ है 4500 इसी प्रकार 7M लिखा है तो अर्थ होगा 7000000 (70लाख) इसी प्रकार 5B लिखा है तो अर्थ होगा  5000000000(500 करोड़ या 5 अरब)

वर्तमान में भारत मे कितने राज्य व केंद्र शासित प्रदेश है।

भारत मे 28 राज्य व 8 केंद्र शासित प्रदेश है  (26 जनवरी 2020 को दमन दीव व दादर व नगर हवेली दोनों केंद शासित प्रदेशों को मिला कर एक कर दिया व इसकी राजधानी दमन को बनाया। इस प्रकार 31 अक्टूबर 2019 को केंद्र शासित प्रदेशो की संख्या 9 हो गई थी जो तीन माह बाद ही यानी 26 जनवरी 2020 को 8 रह गई है ।) भारत मे 2014 से पहले 28 राज्य व 7 केन्द्र शासित प्रदेश थे। परन्तु 2 जून 2014 को आंध्रप्रदेश को दो राज्यो तेलंगाना व आंध्रप्रदेश में विभाजित कर दिया गया जिस कारण राज्यो की संख्या 29 हो गई थी। परन्तु 31 अक्टूबर 2019 को जम्मूकश्मीर को राज्य का दर्जा खत्म करके दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिये। जिसे राज्यो की संख्या 29 से घटकर 28 रह गई है । ( 31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग राज्य बन गए हैं. इसी के साथ राज्य में संसद के बने कई कानून लागू हो सकेंगे. इसके तहत जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश है. 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है, जिनका जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय कराने में अहम योगदान रहा. ) इस कारण अब दो केंद शासित प्रदेश और बढ़ गए और इनक...

विषाणु व जीवाणु में अंतर

स्वर्णिम भारत (प्रारम्भ से 1206 ईं तक) --मौर्यकाल व 16 महाजनपद

* उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुद्र तक फैला यह उपमहाद्वीप भारत वर्ष के नाम से जाना जाता है * भारत को महाकाव्य  तथा पुराणों में 'भारतवर्ष' अथवा 'भरत का देश' कहा गया  है। *यूनानियों ने इसे 'इंडिया' नाम दिया। *मुस्लिम इतिहासकारो ने इसे हिन्द अथवा हिन्दुस्तान नाम दिया था। *इतिहास एवं संस्कृति अपने आरम्भिक काल से ही गौरवपूर्ण रही है । भारत विश्व गुरु ' तथा ' सोने को चिड़िया कहलाता था ।  • सिन्धु - सरस्वती सभ्यता , वैदिक सभ्यता , रामायण व महाभारतकालीन सभ्यता एवं संस्कृति का काल भी भारत का स्वर्णिम काल रहा है ।  • सिन्धु - सरस्वती सभ्यता स्थापत्य कला की दृष्टि से एक उत्कृष्ट सभ्यता थी ।  • भारत के विभिन्न आदर्श एवं नीति ग्रन्थों के रूप में रामायण व महाभारत प्रसिद्ध रहे हैं । महाजनपद काल ( 600 - 325 ई0 पू0 )  • हमारा महाजनपद काल गणतंत्रात्मक तथा संवैधानिक व्यवस्था का आदर्श रहा है ।  • उत्तर वैदिक काल में हमें विभिन्न जनपदों का अस्तित्व दिखाई देता है । ईसा पूर्व छठी शताब्दी तक आते - आते जनपद , महाजनपदों के रूप में विकसित हो गए ।  . बौद्ध ग्रन्थ...

विषाणु व जीवाणु में क्या अंतर है।

जीवाणु एक कोशिकिय जीव है, जबकी विषाणु अकोशिकिय होता है। जीवाणु सुसुप्त अवस्था मे नहीं रहते है, जबकी विषाणु जीवित कोशिका के बाहर सुसुप्त अवस्था मे हजारों साल तक रह सकते है और जब भी इन्हें जीवित कोशिका मिलती है ये जीवित हो जाते है। जीवाणु बैक्टीरिया है, जबकी विषाणु  वायरस  हैं।  विषाणु पर एन्टीबायोटिक दवाओं का असर नही होता है।

महाजनपद

1 . छठी शताब्दी ई०पू० के 16 महाजनपदों का वर्णन कीजिए ।  उत्तर - छठी शताब्दी ई०पू० के 16 महाजनपद - छठी शताब्दी ई०पू० में उत्तर भारत में अनेक विशाल और ।  *शक्तिशाली स्वतंत्र राज्यों की स्थापना हुई जिन्हें महाजनपद कहा गया ।  *बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय के अनुसार उस समय 16 महाजनपद विद्यमान थे जिनका वर्णन निम्नानुसार है  1 . अंग - यह जनपद आधुनिक बिहार के भागलपुर एवं मुंगेर जिले के क्षेत्र में स्थित था । मगध के पूर्व में स्थित इस महाजनपद की राजधानी चम्पा थी । मगध नरेश बिम्बिसार ने इसे मगध का अंग बना लिया था ।  2 . मगध - इस महाजनपद में वर्तमान बिहार के पटना और गया जिले का क्षेत्र सम्मिलित था ।        मगध की राजधानी गिरिव्रज थी । बृहद्रथ , बिम्बिसार और अजातशत्रु यहाँ के प्रसिद्ध शासक हुए थे  3 . काशी - यह महाजनपद वर्तमान उत्तर प्रदेश के दक्षिणी - पूर्वी क्षेत्र में स्थित था । इसकी राजधानी वाराणसी थी । काशी भी एक शक्तिशाली राज्य था जिसका कोशल के साथ संघर्ष चलता रहता था । जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ के पिता अश्वसेन काशी के राजा थे ।  4 . कोशल - ...